सांड से बाइक टकराया बाइक सवार, एक व्यक्ति की गई जान एक घायल

जौनपुर - सांड से टकराकर एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है आपको बता दें कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास एक बाइक पर दो लोग सवार होकर बुधवार की शाम लगभग 7:00 सब्जी लेने जा रहे थे इसी बीच साइड से सांड ने टक्कर मार दी 



बताया जा रहा है कि संतोष पांडे बाइक चालक पुत्र स्वर्गीय महादेव पांडे बेलवा थाना फूलपुर के मूल निवासी थे साथ में पीछे बैठे बाइक पर घायल मनोज यादव 40 वर्ष पुत्र सूबेदार यादव ग्राम देवकली थाना सराय ख्वाजा के रहने वाले थे प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष पांडे पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी विभाग में कार्यरत थे बुधवार की शाम अपने मित्र मनोज यादव के साथ जा रहे थे की साइड से सांड ने जोर दार टक्कर मार दी जहां पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर संतोष पांडे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई वहीं घायल मनोज यादव का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है मौत की खबर सुनते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ