जौनपुर - रोडवेज बस ने कार को मारा जोरदार टक्कर, केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष घायल

जौनपुर -  रोडवेज बस ने कार को मारा जोरदार टक्कर घटना में केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल के घायल होने की खबर सामने आया हैं, आपको बता दें कि इस हादसे में अध्यक्ष का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनके साथ मौजूद बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। उक्त घटना चंदवक थाना क्षेत्र के मोड़ेला बाजार के पास वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हुई।



बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अपने बच्चों के साथ किसी कार्य के लिए बनारस जा रही थीं। और इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी फॉर्च्यूनर कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। 

स्थानीय लोगों की मानें तो बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था, जिसके कारण यह घटना हुआ। उक्त हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। 

उक्त घटनाक्रम को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से चंदवक थाने में तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। चंदवक थाना प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आगे बस चालक के खिलाफ क्या कुछ प्रशासनिक कार्रवाई किया जाता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ