तालाब में डुबने से ग‌ई युवक की जान, चौकियां दर्शन करने आया था शख्स

जौनपुर - शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब में नहाने गए युवक की मौत की घटना सामने आया है आपको बता दें कि पूर्वांचल की आस्था का केंद्र चौकिया माता का दर्शन करने आए तीन दोस्तों में से एक दोस्त की तालाब में डूबने से मौत हो गई 




बताया जा रहा है कि कमलदीप कश्यप 15 वर्ष पुत्र संतोष कश्यप दीवानगंज पट्टी प्रतापगढ़ का निवासी है अपने दो दोस्तों के साथ कमलदीप और अमित कश्यप पुत्र बिहारी लाल पोस्ट सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर के साथ चौकिया माता दर्शन करने आया था जहां वह तीनों चौकिया मे स्थित तालाब में लगे सुरक्षा रेलिंग पार कर स्नान कर रहे थे कि अचानक कमलदीप तालाब में डूब गया काफी चीख पुकार के बाद स्थानीय युवकों द्वारा युवक कि लाश को खोजकर गहरे तालाब से बाहर निकाला गया आनन फानन में 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल जौनपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत्यु घोषित कर दिया 

थाना लाइन बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक कमलदीप के परिजनों को सूचना दे ग‌ई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ