जौनपुर - आज जौनपुर में प्रख्यात संत रामभद्राचार्य का आगमन हुआ आपको बता दें कि तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थें
स्वामी रामभद्राचार्य जौनपुर पहुंचकर एक निजी मकान मालिक के घर का गृह प्रवेश कराया और जिले की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में दर्शन पूजन भी किया
ऐसे में मंदिर परिसर में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के बाद जब वे अपने वाहन की ओर बढ़े तो पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान को लेकर सवाल किया। सवाल सुनते ही उन्होंने बिना कोई प्रतिक्रिया दिए तत्काल अपनी गाड़ी का शीशा बंद कर लिया और आगे बढ़ गए। इस घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
इसके बाद वे निर्धारित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति एवं विशेष आनंद की अनुभूति होती है। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क दिखा।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel