धर्म का अफ़ीम चटाकर जुल्म कर रहीं हैं सरकार, चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

 जौनपुर - कल जौनपुर में नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के द्वारा विशाल जनसभा को संबोधित किया गया आपको बता दें कि सांसद चंद्रशेखर के द्वारा इस जनसभा में प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा गया 




चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। सरकार अपने में मस्त है, लेकिन जनता असुरक्षित है। सरकार धर्म के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई हैं। वर्तमान सरकार धर्म की अफ़ीम चटाकर हमारे लोगों के साथ जुल्म कर रहीं हैं 

आज सड़कों पर खुलेआम गोलियां चल रही हैं और किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। और प्रदेश में कहीं न कहीं अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है।


साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर रावण ने सभा में स्वामी शंकराचार्य प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि मामला न्यायालय में है और वे निष्पक्ष जांच चाहते हैं। यूजीसी के मुद्दे पर भी पार्टी के संघर्ष की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और यदि इसके लिए पूरे देश में भ्रमण करना पड़े तो वे तैयार हैं।


उन्होंने कहा कि बहुजन समाज अब अपने अधिकार पहचान चुका है। ‘अब न मनुवादियों को वोट देंगे और न ही नोट देंगे’ का नारा भी दिया।

बीरभानपुर प्रकरण 9 मार्च को संसद में उठाने की बात

रैली में बीरभानपुर मामले का भी जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है। किसी जाति या धर्म का भला नहीं हो रहा है। वाराणसी में दाल मंडी बाजार तोड़े जाने और जबरन जमीन अधिग्रहण का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ी गई और आवाज उठाने वाले पाल समाज के बच्चे को जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ