जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं आपको बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार घटना शनिवार रात लगभग 8:00 बजे की हैं युवक चंद्रशेखर गौतम उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र जगदीश चंद्र गौतम की तबीयत अचानक खराब हो गई। घर में वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था और जैसे ही परिवार के लोगों की निगाह उस पर पड़ी उसे लेकर इलाज के लिए जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ऐसे में अब इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है कुछ कहना यह भी हैं कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel