जमीनी विवाद में चलें लाठी डंडे, आठ लोगों को जौनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर - दबंगों द्वारा जमीनी विवाद में एक बेरहमी से पीट कर घायल कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया था इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थें। 
ऐसे अब खबर सामने आई है कि उक्त घटना के 8 आरोपियों को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है 
बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में इसके पहले दोनों पक्षों इस तरह के हिंसा हो चुकें हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया जिससे एक पक्ष का मन बढ़ गया और अब वह आए दिन लोगों को परेशान करते हैं

आपको बता दें कि 08.02.2026 को थाना लाइन बाजार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धन्नेपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गयी जिसके संबन्ध में वादी सत्यम मौर्या पुत्र जयसिंह मौर्या निवासी मीरपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर के लिखित तहरीर पर थाना लाइन बाजार पर मु0अ0सं0–53/2026 धारा- 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम जयशंकर बिन्द उर्फ कलेन्दर बिन्द आदि 12 नफर के पंजीकृत हुआ । 

प्रकरण में थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित अभियुक्तों में से 08 अभियुक्तों को 02 घण्टे मे ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया । विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवऱण-*
1. जयशंकर उर्फ कलन्दर बिन्द पुत्र मंशाराम निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2. विजय शंकर उर्फ मूलेन्द्र निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3. धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र बड़िहार निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4. राजन बिन्द पुत्र धर्मेन्द्र बिन्द निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
5. आनन्द बिन्द पुत्र धर्मेन्द्र बिन्द निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
6. सुमित बिन्द पुत्र जलन्धर निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
7. अमित उर्फ अंकित पुत्र जलन्धर निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
8. नीलम पत्नी जयशंकर निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0–53/2026 धारा- 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ