इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जौनपुर-अयोध्या मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। करीब कुछ देर तक मार्ग बाधित रहने से यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम का मुख्य आरोपी कलंदर बिंद लाइन बाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान समय में मीरपुर वार्ड का सभासद भी है। इसी को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा गया। इसके पहले भी दो बार मारपीट हो चुका है इसी जमीनी विवाद में लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया जिससे कि इन लोगों का हौसला बुलंद हैं।
ऐसे में अब घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही आपको बता दें घटना की जानकारी मिलने पर राज्य मंत्री गिरीश यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और डीएम-एसपी को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा हैं।
जौनपुर प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटनाक्रम में सावन 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद BHU रेफर कर दिया गया है और नीरज 40 वर्ष ,धीरज 35 वर्ष, किरण 45 वर्ष और प्रेम देवी 70 वर्ष घायल घायल हो गई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में ही चल रहा हैं।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel