पुरानी रंजिश में युवक पर किया फायरिंग, दो युवक घायल

जौनपुर - पुरानी रंजिश में दबंगों द्वारा एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है आपको बता दें कि 
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर खानपुर के पास 22 वर्षीय युवक को स्थानीय एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया।



बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय दीपक उर्फ पिंटू सोनकर बाईक से अपनी एक साथी पंकज सोनकर के साथ शादी में प्रयोग होने वाला लावा लेने के लिए गया था। और जब वह खानपुर मारुति एजेंसी के बगल से वह लावा लेकर जैसे ही बाइक पर अपने साथी के साथ बैठा इस दौरान पैदल ही एक हमलावर पहुंचा और पैर में एक गोली मार दी । जिससे दीपक उर्फ पिंटू सोनकर लड़खड़ा कर गिर गया और वहां बचाव के लिए चिल्लाने लगा। एक गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मानें तो घायल दीपक के दाहिने पैर के पंजे में गोली लगी है । बाइक से गिरने के बाद 20 वर्षीय पंकज सोनकर भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सुचना पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार होने शुरू होने पर डॉक्टर ने बताया घायल की हालत खतरे से बाहर है । 

ऐसे में घटना सूचना पर सीओ सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय मय फोर्स साथ पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है घटना पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है, शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ