सड़क दुघर्टना में ग‌ई ग्राम प्रधान की जान, अज्ञात वाहन के चपेट में आएं प्रधान

 जौनपुर - बीतें रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम प्रधान की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि यह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वाचल विश्वविद्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय ग्राम प्रधान रामजन्म यादव की देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक मौत हो गई।



थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित पूर्वांचल चौकी के समीप एक मोटरसाइकिल चालक सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हो गया था ।

ऐसे में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो व्यक्ति की पहचान करंजाकला के खम्हौरा ग्राम प्रधान रामजनम यादव (51) के रूप में है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आधा घंटे तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं आया था। 

हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि किस गाड़ी से उनका एक्सीडेंट हुआ था 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ