आपको बता दें कि वायरल वीडियो थाना चंदवक का बताया जा रहा है वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जब एक फरियादी मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज दिखाने थानें पहुंचता हैं तो सुनवाई कर रहे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह वर्दी का रौब दिखाते हुए कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए फरियादी को थाने से भाग जाने की बात कर रहे हैं।
वायरल वीडियो 1 मिनट 43 सेकेंड का है। वायरल वीडियो में शिकायत कर रहा युवक अपने को बीरीबारी (रसड़ा) गांव का बता रहा है। और अब वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि अखबार नहीं करता है।
थानाध्यक्ष मेरी हत्या करा सकते हैं - पीड़ित
आपको बता दें कि बीरीबारी (रसड़ा) गांव निवासी गीता देवी पत्नी जगजीवन बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपते हुये आरोप लगाया कि विपक्षी लोग मंगलवार की सुबह घर पर चढ़कर गालियां देते हुए पति को मारने—पीटने लगे। बीच—बचाव करने पहुंची पुत्री व पुत्र को मारने के साथ ही पुत्री के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकते कर सोने को चैन छीन लिया गया। इस संबंध में जब हम लोग थानाध्यक्ष को अवगत कराने पहुंचे तो थानाध्यक्ष द्वारा गालियां देकर थाने से भगा दिया गया। विपक्षी लोग थानाध्यक्ष को मिलाकर मेरे मकान व सम्पत्ति पर कब्जा करना चाहता है। साथ ही पीड़ित द्वारा हत्या का आशंका जताई गई और बताया गया कि थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह द्वारा मेरी हत्या करायी जा सकती है।
क्या है विवाद
बताया जा रहा है कि बीरीबारी रसड़ा गांव निवासी गीता देवी पत्नी जगजीवन का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन पर लगभग 6 साल से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि विवादित जमीन पर आरोपी निर्माण कार्य कर रहे थे। पीड़िता के शिकायत पर पहुंचे लेखपाल और चौकी इंचार्ज ने निर्माण कार्य को रोक दिया। ऐसे में निर्माण कार्य रुकने से गुस्साए पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। दम्पति और उसके दोनों बच्चों को लाठी, डंडे और ईंट से बुरी तरीके से पीटकर घायल कर दिये। फिलहाल घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
थानाध्यक्ष पर दबाव बना रहे थे: सीओ
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक ने बताया कि ये जो वीडियो बनाये हैं, वे बीरीबारी में विवाद किये थे और पथराव भी कर रहे थे। इसको लेकर इनके ऊपर मुकदमा लिखा गया था जिसके बाद वे थानाध्यक्ष पर दबाव बना रहे थे।
संबंधित विडियो हमारे फेसबुक पेज JaunpurToday पर देखें
https://www.facebook.com/share/r/18SCRGGuJ7/

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel