जौनपुर - जनपद के दवा कारोबारियों में इस समय हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि आएं दिन किसी न किसी मेडिकल स्टोर औषधि विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई किया जा रहा हैं।
आपको बता दें कि एनडीपीएस दवाओं के रिकॉर्ड में बहुत बड़े पैमाने पर खेला करने वाले जिले की नामचीन गुप्ता मेडिकल एजेंसी को बुधवार को सील करते हुए जांच के लिए यहां से तीन दवाओं के नमूने लेकर लैब में भेजे गए हैं।
बताया जा रहा है कि जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने यह जबरदस्त कारवाई जनपद भदोही के औषधि निरीक्षक से प्राप्त गोपनीय सुचना पत्र के आधार पर की है।
जौनपुर के साथ ही बलिया जनपद में भी जिला औषधि निरीक्षक का कार्य देखने वाले रजत कुमार पांडेय की इस कार्रवाई से पूरे जिले में दवा तस्करों में जबरदस्त हड़कम्प मच गया हैं। और सबको डर सताने लगा है कि हम भी किसी समय गिरफ्त में आ सकते हैं।
आपको बता दें कि जिले के बरसठी रोड, रामपुर कस्बा स्थित गुप्ता मेडिकल एजेंसी का अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उक्त फर्म में गंभीर अनियमितताएं और दवाओं के रिकॉर्ड में बड़ी हेराफेरी सामने आई। ऐसे में इस संबंध में जांच दल में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों ने फर्म संचालक से काफी कुछ विस्तृत रुप से जानकारी मांगी तो वह नहीं दे सके।
इस संबंध में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि दस्तावेजों के अभाव में निरीक्षण के दौरान फर्म संचालक एनआरएक्स पुरोसविंन स्पास कैप्सूल (प्यूरोक्सोविन स्पास कैप्सूल) की खरीद और बिक्री का कोई भी वैध रिकॉर्ड दिखाने में असमर्थ रहा। जिसे घोर लापरवाही मानते हुए उक्त दुकान को सील कर दिया गया है।
गंभीर खामियों और नशीली दवाओं के संदिग्ध अवैध कारोबार की आशंका को देखते हुए, औषधि निरीक्षक ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 22(1)(d) के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान को मौके पर ही बंद कर दिया है।
उन्होंने जांच के दौरान तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता और संरचना की जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद फर्म के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel