पुलिस ने मामले को न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि विवेचना व संकलित साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि बारा खुर्द निवासी सोनू उर्फ समीर खान पुत्र जिलानी का मृतका तलात फातिमा के साथ आपसी संबंध था। गत 5 मई की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक द्वारा धक्का दिए जाने से युवती का सिर दीवार से टकरा गया जिससे उसे गंभीर चोट आई। और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। गुरुवार को लगभग 11:55 बजे पुलिस टीम ने आरोपी को भटियारीसराय स्थित एक मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel