जौनपुर - शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान दुसरे की जगह परीक्षा देते दो अभियुक्तों को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं आपको बता दें कि आज नगर के टीडी कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा चल रहा था ऐसे मेें द्वितीय पाली की परीक्षा में दुसरे की जगह परीक्षा दे रहे अनुराग चौबे और विपिन सिंह को पकड़ा गया है
प्रशासन की मानें तो अनुराग चौबे हिमांशु रंजन यादव की जगह और विपिन सिंह यतेंद्र कुमार यादव की जगह परीक्षा दे रहे थें बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा बायोमेट्रिक मैच किया जा रहा था लेकिन लोगों का बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा पकड़ा गया है, इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर अनुराग चौबे उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024) तथा विपिन सिंह उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024) पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अनुराग चौबे पुत्र गिरीश चौबे निवासी तालामझवारा पोस्ट जलालपुर, जौनपुर उम्र करीब करीब 25 वर्ष
2. विपिन सिंह पुत्र रतिभान सिंह निवासी शिवपुरी, खाखरू, जिला- फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. अनुराग चौबे व विपिन सिंह उपरोक्त दोनो के पास से फर्जी प्रवेश पत्र, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड बरामद हुआ है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अरविन्द यादव चौकी प्रभारी टीडी कालेज, जौनपुर।
2. उ0नि0 रमाकान्त सिंह थाना लाइन बाजार जौनपुर।
3. हे0कां0 उमेश यादव,हे0कां0 विनय प्रकाश चौधरी,कां0 दिनेश प्रसाद थाना लाइन बाजार जौनपुर
ADG Zone VaranasiUP Police
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel