नवागत पुलिस कप्तान को बदमाशों ने ठोका सलाम, लूट-पाट करके फरार

जौनपुर - नवागत पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह को पहले ही दिन कांड करके बदमाशों ने ठोका सलामी 
ज़ी हां आपको बता दें जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ेरेपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक पर सवार चार नकाब पोश बदमाशों ने बाबू के सर पर प्रहार करके लूट की घटना को अंजाम दिया।



मिली जानकारी के अनुसार शारदा देवी महाविद्यालय के बड़े बाबू अंकित मौर्य शाम करीब चार बजे बैंक पैसा जमा करने जा रहे थे कि इतने में दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश आते है और उनके सर पर प्रहार करके घायल कर देते है और उनके पास से 25 हजार रुपया लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। और कहीं न कहीं  इस वारदात से क्षेत्र में दशहत का माहौल है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ