जौनपुर - दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत, तीन युवक घायल

जौनपुर - दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में तीन युवकों के घायल होने की घटना सामने आई है आपको बता दें कि 
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा गांव ब्रह्म बाबा के पास दो बाईकों की भिडंत में तीन घायल हो गए तीनों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
 


बताया जा रहा है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया मोहल्ला निवासी मनीष यादव उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र श्याम नारायण प्रेमचंद बिंद उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल बिंद दीपक कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र चंदू बिंद तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जौनपुर शहर आए थे।

तीसरे पहर बाइक से लौटते समय सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहां ब्रह्म बाबा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई और इस हृदयविदारक घटना में तीनों घायल हो गए। 
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

यहां पर डाक्टरों के द्वारा तीनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात दीपक की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ