दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, क्रिकेट खेलने में हुआ था विवाद

जौनपुर - बीतें दिनों दिनदहाड़े युवक का धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज खबर सामने आया था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थीं 
इस घटनाक्रम में प्रशासन ने जांच पड़ताल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस हत्याकांड में मृतक का दोस्त ही उसका कातिल निकला। हत्या का कारण प्रेम संबंध नहीं बल्कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद बताया गया है।



आपको बता दें कि जमुनीपुर निवासी शुभम शुक्ला (25) की रविवार को मगरमु रोड पर चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

मृतक के पिता राजेश शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि 21 फरवरी 2026 को शुभम शुक्ला और पड़ोसी गांव मगरमु निवासी विकास यादव के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में विकास यादव ने साथियों संग मिलकर शुभम को बहाने से बुलाया और मगरमु रोड पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे रसूलहा भीटा के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास यादव (19), सुमित उर्फ छोटू पटेल (18), सचिन पटेल (20), अनुज पटेल (18) तथा एक बाल अपचारी शामिल है।

ऐसे में सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 103(1), 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

त्वरित पुलिस कार्रवाई से परिजनों को जहां कुछ राहत मिली है, वहीं क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ