पिता पुत्र के बीच हुआ विवाद बना जानलेवा, पिता ने खुद को मार ली गोली

जौनपुर - पिता पुत्र के बीच पिता द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में बाप बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और अंत में आक्रोशित होकर पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 




बताया जा रहा है रामनारायण यादव का अपने बेटे संजय यादव से विवाद हुआ और बात बढ़ गई। आखिर में क्रोधित‌ होकर पिता ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। 
गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में गए और वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। इस वारदात से परिजन में कोहराम मच गया। 

घटना की सूचना मिलने पर जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ