मामूली विवाद में युवक न लें लिया अपनी बड़ी मां की जान, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर - मामूली विवाद में युवक द्वारा अपने ही बड़ी मां की हत्या करने का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सरपतहा थानाक्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।



बताया जा रहा है कि नल का पानी रास्ते में बहने को लेकर हुए विवाद शुरू हुआ था जिसमें भतीजे ने अपनी 55 वर्षीय बड़ी मां इन्द्रावती देवी की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 इन्द्रावती देवी पत्नी बुधिराम बिंद सोमवार सुबह घर के बाहर लगे नल पर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान नल का पानी रास्ते में बहने लगा, और बहते पानी को लेकर उनके भतीजे मिथिलेश से कहासुनी हो गई।

 स्थानीय लोगों की मानें तो उस समय इन्द्रावती देवी घर पर अकेली थीं और उनके पति मजदूरी करने काम पर गए थे। यह कहासुनी देखते ही देखते उग्र विवाद में बदल गई। और आवेश में आकर मिथिलेश ने बांस से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज लाया गया और अस्चिपताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मुख्य आरोपी तुरंत फरार हो गया था, जबकि आरोपी पक्ष के अन्य परिजन भी घर पर ताला लगाकर चले गए थे।

 थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि मृतका के पति की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ