बताया जा रहा है कि यह मंदिर जौनपुर नगर क्षेत्र के मुल्ला टोला में स्थित है मंदिर से सटा हुआ कब्रिस्तान भी है ऐसे में मंदिर और कब्रिस्तान के कुछ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण उक्त स्थान पर मौजूद प्राचीन और विशाल शिवलिंग पर पूजा अर्चना करने कम ही लोग पहुंचते थें लेकिन अब खबर आई है कि इस विवाद को खत्म करते हुए कुछ दिनों में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
कल हरिद्वार से गंगाजल लाकर महादेव का जलाभिषेक करते हुए बजरंग दल के संयोजक गणेश मोदनवाल और आशू पांडे, सत्यय, विकास, रत्न मौर्य और स्थानीय लोगों ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया
गणेश मोदनवाल की मानें तो शिव सेवा संस्थानम् के संस्थापक स्वामी अबुंजानन्द जी के नेतृत्व में इस निर्माण को सम्पन्न कराया जाएगा

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel