बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सोमवार सुबह खेत के पास स्थित घाट पर शव देखा तो दहशत फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। हालात संदिग्ध देख उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा व फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना स्थल पर एक से अधिक लोग मौजूद रहे होंगे क्योंकि इस तरीके की सनसनीखेज घटना को अंजाम देना एक व्यक्ति के बस की बात नहीं हैं। साथ ही आपको बता दें कि शव से कुछ दूरी पर एक बाइक बरामद हुई है। बाइक के साइलेंसर पर जूते के निशान पाए गए हैं। वहीं पास में शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या धारदार हथियार और ईंट से वार कर बेरहमी से की गई।
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। और अभी तक युवक की पहचान भी नहीं हो पाया है प्रशासन शव के शिनाख्त का प्रयास कर रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel