ज़िले में बदमाशों के हौसले बुलंद,नकाबपोश बदमाशों ने डाक्टर पर किया हमला

जौनपुर - जनपद में बदमाशों के अंदर प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है बीते दिनों बख्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत डाॅक्टर वीके बंगाली को हौसलाबुलंद बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए 



मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सक वीके बंगाली मरीज देखने के बाद गंतव्य की तरफ जा रहे थे और जब वह लखौवां बाजार के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पास आये और निशाना साधकर फायर कर दिया इस फायरिंग में उनके एक पैर में गोली लगी। और वह घायल होकर गिर पड़े।

मांगी जा रही थी रंगदारी -

डाक्टर बंगाली की मानें तो उन्होंने आरोप लगाया कि वाट्सअप काॅल के जरिये बीस लाख रूपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। और रंगदारी को लेकर ही किसी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

वीके बंगाली का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि इस संबंध में जब थानाध्यक्ष बख्शा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो पाई।
ऐसे में कहीं न कहीं ज़िले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़ा होता है आएं दिन जिले में हौसला बुलंद बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम दें रहें हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ