दो बाइकों में हुई टक्कर, चार घायल दो का हालत गंभीर
जौनपुर - दो बाइकों की टक्कर में चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है आपको बता दें जफराबाद थाना क्षेत्र के धर्मापुर हनुमान मंदिर के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई और भिड़ंत इतना तेज था कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस द्वारा चारों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
बताया जा रहा है बाइक चला रहा रवि सोनकर 22वर्ष आकाश सोनकर 21 वर्ष और विकास सोनकर 20 वर्ष अपने चाचा के यहां शादी में आए हुए थे एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर जौनपुर कुछ खरीदारी करने आ रहे थे जैसे ही यह लोग धर्मापुर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे सामने से बाइक लेकर आ रहा 22 वर्षीय प्रेम कुमार से इनकी गाड़ी टकरा गई
जिसमें चार लोग घायल हो गए दो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है और दो का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में ही चल रहा हैं।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel