चाईनीज मांझे से गई युवक की जान
लखनऊ - चाईनीज मांझा बना जानलेवा गई एक युवक की जान आपको बता दें कि लखनऊ के हैदरगंज चौराहे से तालकटोरा मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर पतंग के चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार की गर्दन कट गई। मो. शोएब (35) की इस घटना में मौत हो गई। शोएब एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) का काम करते थे। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि मो. शोएब दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी के रहने वाले थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शोएब बुधवार दोपहर स्कूटी से मार्केट जा रहे थे। इस दौरान हैदरगंज चौराहे से मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर चढ़े। ढाल पर ही मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब तक मो. शोएब संभल पाते, मांझे के खिंचाव से गर्दन कट गई और वह अनियंत्रित होकर स्कूटी से नीचे गिर गए। अब इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने घटना जानकारी तत्काल पुलिस को दी। और मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा। साथ ही, परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शोएब की मौत हो गई। शोएब के परिवार में उनकी पत्नी फौजिया, दो बेटियां सात वर्षीय बुशरा एवं दो साल की इकरा और मां आबिदा बानो हैं। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel