जौनपुर एसपी डा. कौशतुभ का हुआ तबादला, अनुपम सिंह बनेंगे नए एसपी

एसपी जौनपुर का हुआ तबादला 
जौनपुर - सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला आदेश के तहत उन्हें जौनपुर जनपद की कमान सौंपी गई है।
वहीं, जौनपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ का स्थानांतरण गोरखपुर कर दिया गया है।

कुंवर अनुपम सिंह इससे पहले सुल्तानपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे, जहां उनके कार्यकाल को अनुशासन, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद के लिए जाना जाता है। अब उनके सामने जौनपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी होगी।

जनपद में नए एसपी की तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में हलचल है, वहीं आम जनता को भी बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ