देवर ने किया भाभी का हत्या, छोटी बच्ची के साथ भाई जान बचाकर भागा

प्रेमिका की मां का मौत बना हत्या का कारण 
जौनपुर - बीते दिनों जौनपुर से एक बड़ा ही विभत्स घटना सामने आया देवर ने अपनी भाभी का हत्या कर दिया तो भाई ने किसी तरह भाग कर बचाया जान 
जी हां यह पूरा घटनाक्रम जनपद जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र से सामने आया है आपको बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के इस घटना को अंजाम दिया 

बताया जा रहा है कि पवन कुमार अपनी पत्नी निशा मौर्य और चचेरे भाई आदित्य के साथ 29 जनवरी को अपनी ननिहाल ख्वाजापुर थाना क्षेत्र खुटहन आया था । बीते दिनों गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे जब पवन दवा लेने खुटहन बाजार गया हुआ था। तभी आदित्य ने भाभी निशा पर हमला कर दिया और चाकू से उनका गला रेत दिया। निशा की मौके पर ही मौत हो गई। पवन जब वापस लौटा तो आरोपी ने उसे भी चाकू लेकर दौड़ा लिया। जिस पर वह अपनी 5 साल की बच्ची को लेकर वहां से भाग गया। 

पवन को अपनी बेटी को गोद में लेकर भागते हुए आस पास के पड़ोसियों ने देख लिया। तभी घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाभी की हत्या कर भाग रहे देवर आदित्य को घर के पास से ही पकड़ लिया। वहीं हत्या के बाद चाकू को ठिकाने लगा कर फरार होने की फिराक में था। वहीं पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं 
 पुलिस पूछताछ में आरोपी आदित्य ने बताया- वह मुंबई की एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी जानकारी भाभी निशा को हो गई थी। निशा ने अपने देवर आदित्य और लड़की की तस्वीर पिता को भेज दी थी। जिस कारण दोनों परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद युवती की मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश में वह अपने भाभी निशा मौर्या से बदला लेना चाहता था। और अब मौका पाकर इस घटना को अंजाम दिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ