जौनपुर - बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है आपको बता दें कि करंट के चपेट में आने से एक बेजुबान गौवंश की जान चली गई
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह एक बेजुबान गाय करेंट के झटके का शिकार हो गयी और तड़प तड़प कर मौत के मुंह में समा गई।
यह पूरा घटनाक्रम जौनपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला उमरपुर कोतवाली थानांतर्गत सुंदरनगर गुलरचक की है। गौवंश के मालिक भूसी गौतम ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी गौवंश को लेकर रास्ते से जा रहे थे कि इसी बीच सामने से कार के आने से गाय बिंदक कर नाली के किनारे चलीं गईं जिससे कि बगल में लगें बिजली बॉक्स से टच कर गयी और करेंट ने अपने चपेट में ले लिया।
गौवंश के मालिक और स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास कर गाय को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। ऐसे में करेंट की चपेट में कोई और न आ जाये इस लिये स्थानीय लोगों ने बॉक्स पर प्लास्टिक का बोरा डालकर ढक दिया हैं।
समाचार लिखने तक बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक नहीं पहुंचा है। आएं दिन बिजली विभाग की लापरवाही सामने आती हैं और इस लापरवाही से ज़िले में कई बड़ी घटना भी हो चुकी हैं फिर भी बिजली विभाग में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel