विवाद बढ़ता देख सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह 9 बजे के करीब थाना क्षेत्र के पौना गांव के लाल साहब एवं त्यागी नाथ यादव के बीच जमीनी विवाद को लेकर झड़प व मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद थाने से उप निरीक्षक अरविंद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। और प्रशासन ने एक पक्ष से त्यागी नाथ यादव एवं दूसरे पक्ष से लाल साहब को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ल के द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद की स्थिति उतपन्न हुई थी। जिसमे दोनों पक्षों को दोबारा विवाद न करने की कड़ी हिदायत देते हुए विवाद कर रहे त्यागी नाथ यादव एवं लाल साहब को शांति भंग में पाबंद किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel