जौनपुर - दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला करके युवक के हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार सुबह दिनदहाड़े 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जमुनीपुर निवासी शुभम शुक्ला (25) पुत्र राजेश शुक्ला रविवार सुबह लगभग 10 बजे गांव स्थित प्राइमरी स्कूल की ओर गया था। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मगरमऊ रोड पर उसे चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ऐसे में खून से लथपथ हालत में युवक सड़क पर पड़ा मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवक की स्थिति देखकर हैरान हो गए। बरसठी थाना पुलिस के मौजूदगी में घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
मृतक के पिता राजेश शुक्ला के द्वारा बताया गया कि बीते शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी सुरेंद्र सरोज की पत्नी उनके घर आई थी और बेटे को जान से मरवाने की धमकी दी थी। ऐसे में इस घटना को लेकर परिजनों का शक सुरेंद्र सरोज जा रहा हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।


0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel