जौनपुर - बीते दिन हौसला बुलंद चोरों ने कालेज में घुसकर सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ही चोरों के निशाने पर आ गए। मामला पवांरा थाना क्षेत्र के होरिल राव इंटर कॉलेज का है, जहां बीती रात अज्ञात चोर रोशनदान के रास्ते परिसर में घुसकर सीसीटीवी कैमरे उड़ा ले गए।
चोरी करने का यह पूरा घटनाक्रम अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोरों के इस करतूत का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक रात के अंधेरे में रोशनदान से अंदर कूदते और कैमरे निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह जब विद्यालय प्रशासन पहुंचा तो रोशनदान टूटा मिला और कई कैमरे गायब थे। घटना की सूचना तत्काल पवांरा थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विद्यालय प्रबंधन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। और कहीं न कहीं बोर्ड परीक्षा के बीच हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के पहचान की कोशिश की जा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel