शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज हुआ FIR यौन शोषण का लगा आरोप

प्रयागराज - सीएम योगी और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के मतभेद किसी से छुपा नहीं है बीते दिनों माघ मेले में हुई विवाद के बाद यह मतभेद और भी गहराता जा रहा हैं 
ऐसे में आपको बता दें कि अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी पर यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज भी दर्ज हो चुका हैं। 


प्रदेश की धार्मिक और राजनीतिक फिजां में इस वक्त जबरदस्त उबाल है! प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आरोप जगदगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो बच्चों को पेश कर लगाए हैं। 
ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा यह पूरा घटनाक्रम अभी आगे किस ओर जाता है और कहां खत्म होता हैं।

विवाद की शुरुआत 
मौनी अमावस्या के दिन स्नान के दौरान प्रशासन और स्वामी जी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई।

धरना: -
इसके विरोध में स्वामी जी कई दिनों तक धरने पर बैठे और सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रशासन से माफी की मांग की।

जुबानी जंग:-
 पलटवार में सीएम योगी ने बिना नाम लिए 'कालनेमि' का जिक्र किया, जिसे सीधे तौर पर शंकराचार्य से जोड़कर देखा गया।

चुनौती:-
अब स्वामी जी ने 11 मार्च को लखनऊ में बड़े समागम का ऐलान करते हुए कहा है— "कौन सा चश्मा है, पता चल जाएगा।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ