जौनपुर दिवानी कचहरी को मिली बम से उड़ानें की धमकी, खाली कराया गया कचहरी

जौनपुर - अज्ञात युवक द्वारा जौनपुर दिवानी कचहरी को बम से उड़ानें की धमकी मिलने से आज मंगलवार को कचहरी परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई 



आपको बता दें कि  यह धमकी जिला जज की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। ऐसे में सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर के प्रत्येक कक्ष, बार कक्ष तथा आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जांच देर तक जारी रही।


बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल रही हैं, जिससे कहीं न कहीं अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं के द्वारा इसे न्याय व्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ