सड़क दुघर्टना में ग‌ई दो‌ युवकों की जान, एक हालात गंभीर

जौनपुर - सड़क दुघर्टना में ग‌ई दो युवकों की मौत और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 




बताया जा रहा है कि सभी एक बारात में शामिल होने गए थे और जब वह वापस आ रहें थें तो उनकी बाइक जौनपुर नेवढ़िया थानाक्षेत्र के कठिराव में एक ट्रक से भिड़ गई और इस हृदयविदारक दुघर्टना में दो युवक की जान चली गई 


स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे और जब वह कठिराव पहुंचे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खड़ी ट्रक में जाकर भीड़ ग‌ई स्पीड ज्यादा होने के कारण यह हादसा बड़ा हो गया और दो लोगों की जान चली गई एक की हालात गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है 


मृतकों में अरुण पटेल उम्र लगभग 35 साल और कौशल पटेल उम्र 40 साल है जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद पटेल पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ का इलाज भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे से मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ