जौनपुर पुलिस ने पकड़ा 35 लाख का गांजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 जौनपुर - 35 लाख की गांजा के साथ दो अभियुक्तों को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं 

आपको बता दें कि थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा सराय मोहिद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी कि खुटहन की तरफ से विशुनपुर की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो दोनों भागने लगे


ऐसे में पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर उन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रशासन के द्वारा पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम पिन्टू निषाद और दुसरे ने प्रमोद नाविक बताया दोनों की तलाशी ली गई तो मौके से प्लास्टिक की बोरी में 08 पैकेट गांजा, 03 मोबाइल, अपाचे मोटरसाइकिल व 3500 नकदी बरामद हुई। 


जब प्रशासन के द्वारा बरामद गांजा का वजन किया गया तो तौलने पर कुल वजन 08 किलोग्राम पाया गया। पिंटू निषाद से कड़ाई से पूंछताछ की गई तो बताया गया कि अपने घर के बाहर करकट में भूंसे के अन्दर 04 बड़े बोरे में और गांजा रखा हूं। ऐसे में पुलिस की टीम उस स्थान पर भी पहुंची जहां पर गांजा रखा गया था और पिंटू निषाद के घर से गांजे की 04 बोरी व 01 खुले हुए बोरे से 07 पैकेट गांजा बरामद किया गया। और इस गांजा का वजन 01 कुंतल 32 किलोग्राम पाया गया।


ऐसे में अब प्रशासन ने गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 28/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष मा0 न्यायालय भेज दिया हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.पिन्टू निषाद पुत्र केशव निषाद निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।


पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण

1-मु0अ0स0-28/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।


2-मु0अ0सं0- 08/2021 धारा 376-D,427,452,504,506 भा0द0वि0 व धारा 5G, 6 पाक्सो एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

2.प्रमोद नाविक पुत्र कालूराम निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर। 

पंजीकृत अभियोग-

1-मु0अ0स0-28/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना खुटहन, जनपद जौनपुर 

बरामदगी का विवरण- 

1-एक क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 3500000/-(पैंतीस लाख रूपये) व 01 अपाची मोटरसाइकिल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ