जौनपुर को मिला रिंग रोड का तोहफा, नेताओं में मची क्रेडिट लेने की होड़

जौनपुर - बीते दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर में रिंग रोड का तोहफा दिया और बताया कि जौनपुर में 12 किलोमीटर का रिंग रोड बनाया जाएगा जिससे कि शहर को जाम से निजात मिलेगी 



आपको बता दें कि अब इस विकास के मामले में जौनपुर के नेताओं में इस कार्य का क्रेडिट लेने की होड़ मच गई हैं। एक तरफ सदर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश यादव के समर्थक बता रहे हैं कि मंत्री जी के कहने पर यह विकास कार्य संभव हो पाया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहें कृपाशंकर सिंह के भी समर्थक बताने में लगें हैं कि जौनपुर शहर के लोगों के यह कार्य काफी दिनों से बहुप्रतीक्षित था और अब कृपाशंकर सिंह के मांग पर केंद्र से इस रिंग रोड की मंजूरी मिल गई हैं 

साथ ही वर्तमान समय में जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के द्वारा भी कहा जा रहा है कि रिंग रोड बनाने के लिए हमने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बात किया था ऐसे में हमारे प्रयास से रिंग रोड का तोहफा जौनपुर वासियों को मिला हैं।


यानि कि कुल मिलाकर नेता लोग अपनी-अपनी बखान में लगें हैं तो वहीं जनता चुपचाप बैठे बैठे मज़े ले रही है और सोच रहीं हैं लाएं चाहें कोई मंजूरी चाहें किसी के कहने पर मिली हो हमें तो क्षेत्र की विकास से मतलब है 

कहीं न कहीं यह रिंग रोड़ जौनपुर वासियों के लिए एक बड़ी ख़ुशी की सौगात हैं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी ने जौनपुर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदलने के लिए ₹944.19 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ 12.2 किमी लंबे 4-लेन वेस्टर्न बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ