जौनपुर पुलिस ने 435 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 जौनपुर - अवैध रूप से खरीद बिक्री के लिए जा रहे 435 पेटी शराब को जौनपुर पुलिस ने जब्त किया हैं। आपको बता दें कि इस पकड़े शराब की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताया जा रहा है 



जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में UPSTF प्रयागराज और जौनपुर पुलिस के द्वारा मुखबिरों की सुचना पर वाहन तलाशी की जा रही थी। और इस चेकिंग अभियान में तश्करी के लिए जा रहे DCM गाड़ी नंबर UK06CB6696 से 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा गया इन पेटियों में 750 ML के कुल 5220 बोतल शराब रखें ग‌ए थें जो लगभग 3915 लीटर था और इसकी कीमत एक करोड़ रुपए के आसपास हैं। 

जिसे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया 


प्रशासन ने तस्करी के लिए लें जा रहें पंकज पाल उर्फ टिटू पुत्र चन्द्रपाल और प्रिन्स श्रीवास्तव उर्फ सिंटु पुत्र स्व0 रमेशन्द्र श्रीवास्तव को आयुष्मान आरोग्य उपकेन्द्र सिकरारा के पास से गिरफ्तार किया गया। ऐसे में अब गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता – 


1. पंकज पाल उर्फ टिटू पुत्र चन्द्रपाल निवासी मकान नं0 DE 44 MDA कालोनी सेक्टर फेज 01 दीनदयाल नगर थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 22 वर्ष। 


2. प्रिन्स श्रीवास्तव उर्फ सिंटु पुत्र स्व0 रमेशन्द्र श्रीवास्तव निवासी मकान नं0 S 9/3 -4C1 नई बस्ती हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष ।



पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0-38/26 धारा-319(2)/318(2)/338/336(2)/340(2) बी0एन0एस व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।



गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –


1. प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 


2. निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार सिंह, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर


3. उ0नि0 रणेन्द्र सिंह, एस0टी0एफ0 प्रयागराज ।


4. उ0नि0 कमलेश कुमार तिवारी, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर। । 


5. हे0का0 सन्तोष, एस0टी0एफ0 प्रयागराज ।


6. हे0का0 किशन चन्द्र, एस0टी0एफ0 प्रयागराज।


7. हे0का0 रोहित सिंह, एस0टी0एफ0 प्रयागराज।


8. का0 कमाण्डो दिलिप कुमार यादव, एस0टी0एफ0 प्रयागराज।


9. हे0का0 दिनेश सरोज, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।


10. का0 पंकज यादव, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।


11. का0 सन्दीप तिवारी, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।


12. का0 संजय यादव, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।


13. का0 देवेन्द्र कुमार, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ