धर्मांतरण की सुचना पर जौनपुर पुलिस ने किया छापेमारी, 40 लोगों को पकड़ा

जौनपुर - धर्मांतरण की सुचना पर जौनपुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 40 लोगों के पकड़े जाने की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि जौनपुर के केराकत के तरियारी गांव में प्रार्थना सभा में लोगों को इकट्ठा करके अवैध रूप से उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था ।



ऐसे में जब प्रशासन को इसकी जानकारी मिलीं तो जौनपुर केराकत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी किया और इस छापेमारी में 40 लोगों को पकड़ा गया सभी लोगों को प्रशासन के द्वारा स्थानीय थाने पर लाकर पूछताछ किया जा रहा हैं 

हालांकि प्रशासन के द्वारा पूछताछ के बाद महिलाओं  और बच्चों को छोड़ दिया गया और 7 पुरुष अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। 

प्रशासन की मानें तो घटनास्थल से क‌ई धार्मिक पुस्तकें व फोटो सामग्री बरामद किया गया है यहां पर लोगों को 
प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ऐसे में शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मतांतरण का मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू किया जा रहा हैं। 

घटना के संबंध में प्रशासन की बाइट - https://www.facebook.com/share/v/14SFtr1r1Ti/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ