नीले ड्रम में मिला बच्चे का शव, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर - नीले ड्रम में एक बच्चे की शव मिलने की सनसनीखेज घटना जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र से सामने आया हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को बृजेश यादव के चार वर्षीय पुत्र ओम घर के बाहर खेल रहा था और खेलते-खेलते घर से कुछ दूर स्थित पंचायत भवन तक गया और वहां से अचानक वह गायब हो गया कुछ देर बाद परिवार के लोगों के द्वारा खोजबीन किया गया तो उसका कोई पता नहीं चला 




ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों ने अगल बगल के खेतों और झाड़ियों में भी ढूंढ डाला लेकिन बच्चे का पता नही चला तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा भी तलाशी की गई तो पंचायत भवन के एक कमरे में ओम यादव की लाश नीले रंग के एक ड्रम में अंधे हुए मुंह के बगल पड़ी हुई थी।

बताया जा रहा है कि ड्रम में ना तो पानी था ना ही और कोई सामान भरा हुआ था। हालांकि अभी तक मौत के कारण का कोई जानकारी नहीं पता चला हैं। मौत का कारण साफ करने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर लोगों के द्वारा अलग-अलग तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ