चंदवक में मारपीट मामले पर जौनपुर पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर - मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जौनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दें कि यह कार्रवाई दर्ज मुकदमा संख्या 125/2025 के तहत की गई।



प्रशासन की मानें तो चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम देवराई निवासी आजाद चौधरी द्वारा सालगिरह मनाने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर शिवकुमार, विकास, विनय और इंदू देवी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। और बाद में विवेचना के दौरान मामले में धारा 118(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई।

उपनिरीक्षक सीताराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10 बजे ग्राम देवराई से अभियुक्त शिवकुमार, विनय कुमार तथा अभियुक्ता इंदू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवकुमार पुत्र स्व. पूनवासी, विनय कुमार पुत्र शिवकुमार एवं इंदू देवी पत्नी शिवकुमार सभी निवासी ग्राम देवराई, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सीताराम, हेड कांस्टेबल भोलानाथ यादव, हेड कांस्टेबल अनिल यादव तथा महिला कांस्टेबल नीलम साहनी शामिल रहीं। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई विधि सम्मत रूप से जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ