घरवालों से नाराज़ होकर युवक ने लगाया फांसी, जौनपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

युवक ने फांसी लगाकर किया अपनी जीवन लीला समाप्त 

जौनपुर - घरवालों के बात से नाराज़ होकर युवक द्वारा फांसी लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कुरचनपुर निवासी डा. राजेश बिन्द का पुत्र सुर्यभान बिन्द ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों की मानें तो सूर्यभान प्रकाश बिन्द को रात लगभग 10 बजे खाना खाने के लिए घर वालों ने बुलाया तो उसके द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया काफी देर तक प्रयास के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से से झांककर घर वालों ने देखा तो सुर्यभान रोशनदान में गमछा के सहारे झूल रहा था। ऐसे में आनन फानन में घर वालों ने दरवाजा तोड़ा शव को नीचे उतारकर  अपने निजी वाहन जिला अस्पताल जौनपुर लाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया 

तुरंत इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना से जुड़े मामले पर जांच पड़ताल कर रही है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ