सड़क हादसे में गई जीजा और साले की जान, एक युवक की हाल गंभीर

सड़क हादसे में गई जीजा और साले की जान, एक युवक की हालत गंभीर 

जौनपुर - सड़क दुघर्टना में जीजा-साले की दर्दनाक मौत की घटना सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर नई बस्ती में बुधवार रात एक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई






बताया जा रहा है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी संतोष गौतम अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के औरा निवासी राहुल गौतम के घर बरही कार्यक्रम में आएं थें।

राहुल गौतम के घर बेटी का बरही समारोह का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम के लिए दोनों रात करीब पौने आठ बजे बाइक से पास के अरविंद गौतम के यहां बैटरी लेने गए थे। और वहीं बैटरी लेकर लौटते समय संतोष और गुड्डू ने अपने साथ सिपाही गौतम (लगभग 17वर्ष) को भी ले लिया था। और बैटरी लेकर जैसे ही यह लोग नेशनल हाईवे 135 ए पर चढ़ें जौनपुर से भदोही की ओर जा रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 इस जोरदार टक्कर में संतोष गौतम और गुड्डू गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और सिपाही गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल सिपाही गौतम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ