सड़क हादसे में गई युवक की जान, तेज रफ्तार ने लिया जान

 सड़क हादसे में गई युवक की जान, तेज रफ्तार ने लिया जान 


जौनपुर - बीते दिनों भीषण सड़क हादसे में एक युवक के मौ*त का घटना सामने आया है आपको बता दें कि बीते सोमवार को रात में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें अनुराग यादव की जान चली गई 



बताया जा रहा है कि अनुराग यादव पुत्र सत्य प्रकाश यादव निवासी उदयचंदपुर  केराकत कोतवाली जौनपुर रात करीब 12 के आसपास बाइक से घर लौट रहा था । युवक जैसे ही प्रसाद तिराहे पर पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई अनुराग गंभीर रूप से घायल होकर काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब पड़ी तो तत्काल पुलिस को सुचना दिया गया 

सूचना मिलते ही शीतला चौकिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल की आकस्मिक कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. सलमान अंसारी ने परीक्षण के बाद अनुराग को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ