पैसा दोगुना करनें के नाम पर 85 लाख की ठगी , दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर - पैसा दोगुना करनें के नाम पर 85 लाख की ठगी करने वाले शातिर ठगों को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं घटना को अंजाम दो शातिरों ने मिलकर दिया था जिसमें से एक आरोपी अर्जुन चौहान की गिरफ्तारी पहले से ही हो चुकी है और दुसरा आरोपी इस्माइल अहमद कल पकड़ा गया हैं। 



बताया जा रहा है कि बैजाबाद गांव निवासी कमला प्रसाद चौहान ने अपना खेत बेचकर लाखों रुपये यूनियन बैंक के खाते में रखा था। उसके गांव का एक रिश्तेदार अर्जुन चौहान जो पचोखर थाना लाइनबाजार का रहने वाला है उसने कमला प्रसाद के साथ छलकपट किया। और कमला प्रसाद चौहान से एक वर्ष में उसके पैसे को दुगुना करने के नाम पर 85 लाख रुपये ले लिया।

इसमें से 20 लाख रुपये बैंक RTGS के माध्यम से लिया था बाकी 65 हजार रुपये कई पार्ट में बैंक से निकलवाकर कैश लिया था। और इस पैसे की जगह उसने अपने परिचित इस्माइल अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी अहमद खां मंडी थाना कोतवाली जौनपुर की मदद से एसबीआई की फर्जी एफडी दे दिया।

और बड़ी खबर सामने आई है कि इस पूरे प्रकरण में शामिल दुसरे आरोपी इस्माइल अहमद को भी जौनपुर पुलिस ने पकड़ लिया चूंकि इस्माइल अहमद के द्वारा ही फर्जी तरीके फिक्स डिपॉजिट का पेपर बना कर दिया गया था 

प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान इस्माईल अहमद का नाम सामने आया, जिसने लैपटॉप का उपयोग करके यह फर्जी बांड तैयार किया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेवादा बाईपास से इस्माईल अहमद को हिरासत में ले लिया।

 पूछताछ में इस्माईल अहमद ने बताया कि उसने अपने परिचित अर्जुन चौहान के कहने पर एसबीआई बैंक के डाउनलोड किए गए एफडी फॉर्म में लैपटॉप से राशि, नाम और अन्य विवरण बदलकर फर्जी एफडी बांड बनाया था। इस काम के लिए उसे सिर्फ 400 रुपये मिले थें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ