मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कैदियों ने तन्हाई बैरक की दीवार तोड़कर जेल की बाउंड्री वॉल कूदते हुए फरारी को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन अलर्ट हो गया. फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल पीसी मीणा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके तहत वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा, जेलर जे.के. यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी सहित एक हेड जेल वार्डर और तीन जेल वार्डरों को निलंबित कर दिया गया है.
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel