धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश, जौनपुर पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

 जौनपुर - धर्म परिवर्तन का पर्दाफाश करते हुए जौनपुर पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि जौनपुर थाना लाइन बाजार पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जौनपुर प्रशासन को आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तकें और क‌ई अन्य सामग्री बरामद किया हैं।

जौनपुर प्रशासन की मानें तो प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 जनवरी की रात लगभग 9 बजे कुद्दूपुर श्रीनगर स्थित राजेंद्र चौहान की बाउंड्री के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रशासन के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना चौहान निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर थाना लाइन बाजार, विद्युत प्रमाणिक एवं उनकी पत्नी सुशीला दास निवासी गड़राह थाना तालचुवा जनपद केंद्रपाड़ा (उड़ीसा), अरुण कुमार निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर थाना कोतवाली तथा अमित कुमार निवासी पीली कोठी थाना लाइन बाजार शामिल हैं।

पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों के विरुद्ध थाना लाइन बाजार में मु0अ0सं0 35/26 के तहत बीएनएस की धारा 221, 196(1), 189 एवं उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) में मुकदमा दर्ज है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो बाइबिल, 86 पंपलेट और छह होली क्रॉस बरामद किए गए।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि एक तरफ जहां सरकार के द्वारा धर्म परिवर्तन रोकने को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर धड़ल्ले से बेखौफ धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ