गोमती नदी के बीच धारा में हुआ ध्वजारोहण, स्वच्छ गोमती अभियान का अनोखा ध्वजारोहण

जौनपुर -  आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के गोपी घाट पर गोमती नदी के बीच धारा में किया गया ध्वजारोहण आपको बता दें कि आज देश भर में ध्वजारोहण किया जा रहा है और बड़े ही धूमधाम से 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा हैं।



ऐसे में स्वच्छ गोमती अभियान के नेतृत्व में आज नगर के गोपी घाट पर गोमती नदी के बीच धारा में कार्यकर्ताओं के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और मिठाई बांट कर शुभकामनाएं दी गई ।


यह ध्वजारोहण अपने आप में एक अनोखा ध्वजारोहण हैं जो नदी के बीच धारा में किया जाता है इस दृश्य को देखने के लिए तमाम लोग घाट पर मौजूद होते हैं और जैसे ही ध्वजारोहण होता है सब लोग सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान करते हैं और उसके बाद पूरा गोपी घाट जय हिन्द भारत माता की जय के उद्घोष के साथ गूंज उठता हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ