जौनपुर - पैसा दोगुना करनें के नाम पर 85 लाख की ठगी करने शातिर ठगों को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया
बताया जा रहा है कि बैजाबाद गांव निवासी कमला प्रसाद चौहान ने अपना खेत बेचकर लाखों रुपये यूनियन बैंक के खाते में रखा था। उसके गांव का एक रिश्तेदार अर्जुन चौहान जो पचोखर थाना लाइनबाजार का रहने वाला है उसने कमला प्रसाद के साथ छलकपट किया। और कमला प्रसाद चौहान से एक वर्ष में उसके पैसे को दुगुना करने के नाम पर 85 लाख रुपये ले लिया।
इसमें से 20 लाख रुपये बैंक RTGS के माध्यम से लिया था बाकी 65 हजार रुपये कई पार्ट में बैंक से निकलवाकर कैश लिया था। और इस पैसे की जगह उसने अपने परिचित इस्माइल अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी अहमद खां मंडी थाना कोतवाली जौनपुर की मदद से एसबीआई की फर्जी एफडी दे दिया।
और लगभग छह माह बाद जब कमला प्रसाद चौहान ने पैसे की रसीद मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। ऐसे में शक होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऊक्त दोनो पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी।
मंगलवार को पुलिस ने हौज तिराहे के पास से शातिर अर्जुन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह मुंबई भागने के फिराक में था।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल की मानें तो ने आरोपी अर्जुन चौहान ने कमला चौहान को धोखाधड़ी से एक वर्ष में पैसा दुगुना करने के नाम पर 85 लाख की ठगी कर लिया। इस प्रकरण मे एक और व्यक्ति शामिल है। अर्जुन ने लाखों रुपये कहा और क्या किया इसकी जांच की जा रही है। वैसे शुरुआत के जांच में उसके द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने की बात सामने आ रही है।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel