जौनपुर - बीते रात में एक चार पहिया मैजिक गाड़ी और ट्रक के टक्कर घटना सामने आई जिस घटना में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
आपको बता दें कि आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की रात सवा आठ बजे के आसपास यह घटना हुआ
मिली जानकारी के अनुसार केशवपुर रेलवे क्रासिंग बंद था जिसके कारण कई गाडियां क्रासिंग खुलने का इंतजार कर रहीं थीं और इसी एक मैजिक गाड़ी भी क्रासिंग खुलने के इंतजार खड़ी हु
ई लेकिन पीछे से आ रही ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी को टक्कर मारी दिया जिस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रशासन को इस घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज़ के जिला अस्पताल भेजने का प्रबंध किया
इस दौरान लगभग आधे घंटे तक दोनों तरफ वाहनों का जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घायल चालक को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। टक्कर मारने वाला चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel