जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में ग‌ई विवाहिता की जान, पंखे से लटका मिला शव

जौनपुर - परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता के द्वारा पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान देने की घटना सामने आई है आपको बता दें कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भोसीला पन्नेपुर में आज प्रियंका उपाध्याय पत्नी प्रवेश ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दिया 



बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी प्रवेश और उनकी पत्नी प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद प्रियंका ने फांसी लगा लिया, मृतका प्रियंका का शादी अभी बीतें एक वर्ष पूर्व ही हुआ था और लगभग तीन महीने की एक बच्ची भी हैं। उक्त घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं भी चल रहीं हैं। 

मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उक्त प्रकरण की जानकारी आज सुबह 9 बजे हमें पड़ोसियों के माध्यम से मिली कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया हैं। 

बताया जा रहा है कि प्रियंका के पति प्रवेश का काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर परिवार में तीखी बहस हुई इसके बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लाया । काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने बुलाया जब कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे के सहारे लटक रहा था। 

जिसके बाद तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया और पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़कर शव को उतारा गया 

प्रशासन ने क्या कहा 

 घटना के संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू कलह से जुड़ा हुआ आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के पति और ननद से पूछताछ किया जा रहा हैं और हर एंगल से जांच किया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ