जौनपुर - नदी नहाने गए युवक गहरे पानी में डूबे, दो युवकों की गई जान

जौनपुर - नदी नहाने गए दो युवकों की डुबने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि यह जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र में शनिवार को गोमती नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम छा गया। उक्त घटना पुराने पुल के समीप की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हिरापुर मछहटी गांव के रहने वाले प्रवेश यादव (18 वर्ष) और शिवम चौरसिया (20 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर में गोमती नदी में नहाने गए थें। नहाने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उस दौरान मौके पर साथ में मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। तो हो-हल्ला मचाना शुरू किया। 




चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत नदी किनारे पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। ऐसे में हालत गंभीर होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी डोभी लेकर पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उक्त घटनाक्रम से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ